बिहारशरीफ, मई 25 -- मेडिकल कॉलेज : एडीएम व विधायक ने 3 स्थलों का किया निरीक्षण चार स्थानों का चयन कर सरकार को भेजी जा चुकी है सूची लोजपा (रा) के जिलाध्यक्ष ने सांसद को दिया है ज्ञापन शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्व सीएम नीतीश कुमार द्वारा शेखपुरा को दी गई मेडिकल कॉलेज की सौगात को जिला प्रशासन घरातल पर उतारने की तैयारी में जुट गया है। चार स्थलों का चयन कर सूची सरकार को भेजी जा चुकी है। चयनित स्थलों में अरियरी के जखौर गांव के समीप, शहर के पचना, सदर प्रखंड के कारे गांव और शीखोपुरसराय का खुड़िया बाजिदपुर की सरकारी जमीन शामिल है।

निरीक्षण की प्रक्रिया रविवार को एडीएम लखीन्द्र पासवान और बरबीघा विधायक डॉ कुमार पुष्पंजय ने इन चारों स्थलों का निरीक्षण किया है। एडीएम ने बताया कि विधायक के साथ पचना, कारे और जखौर की सरकारी जमीन का जायजा लिया ग...