मेडिकल कॉलेजों में दिव्यांग छात्रों के लिए अलग यूनिट
मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एसकेएमसीएच सहित सभी मेडिकल कॉलेजों में दिव्यांग छात्रों के लिए अलग यूनिट बनेगी। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने इसका निर्देश सभी मेडिकल कॉलेजों को दिया है। इस यूनिट का काम दिव्यांग छात्रों को पढ़ाई, परीक्षा और इंटर्नशिप उपलब्ध कराना होगा।एनएमसी ने निर्देश दिया है कि दिव्यांग छात्रों की समस्या के समाधान के लिए मेडिकल कॉलेजों में सिंगल विंडो सिस्टम बनाया जाये। यूनिट का काम दिव्यांग छात्रों की समस्याओं को सुनना और उसका त्वरित समाधान कराना होगा। इसके अलावा यूनिट मेडिकल कॉलेजों में दिव्यांग छात्रों के लिए समान अवसर उपलब्ध करायेगी। दिव्यांग छात्र अगर कोई शिकायत करेंगे तो उनके नाम गोपनीय रखे जायेंगे। मेडिकल कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि वह सभी दिव्यांग छात्रों को इस यूनिट के बारे में बताए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.