मुजफ्फरपुर, मई 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता एसकेएमसीएच सहित राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत होने वाले जन्मजात रोगों के ऑपरेशन पांच साल से ठप हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में यह बात सामने आई है। विभाग ने इस पर नाराजगी जताई है। ऐसा तब है जब कार्यक्रम के तहत अस्पतालों को ऑपरेशन के लिए लगभग 50 लाख रुपये विभाग से मिलते हैं।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत ऑपरेशन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत कटे हुए होठ, तालू, मलद्वार का ट्यूब बदलना, जन्मजात मोतियाबिंद, क्लब फुट आदि के आपरेशन होते हैं। इसके अलावा बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों के दिल में छेद का भी ऑपरेशन कराया जाता है। इसके ऑपरेशन के लिए बच्चों को अहमदाबाद भेजा जाता है। विभाग की समीक्षा में यह बात सामने आई है क...