मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज सहित पूरे देश के मेडिकल कॉलेजों में इलाज की पूरी व्यवस्था डिजिटल होगी। इसके लिए तैयारी की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने मेडिकल कॉलेजों को पत्र लिखकर सभी डॉक्टरों से स्वास्थ्य सेवा को डिजिटल करने के बारे में सुझाव मांगा है। सभी डॉक्टर 500 से 600 शब्दों में अपना सुझाव लिखकर मंत्रालय को भेजेंगे। डॉक्टरों को इलाज के साथ नवाचार के बारे में भी अपना सुझाव देना है। सुझाव में बताना है कि मेडिकल कॉलेजों में इलाज को बेहतर और डिजिटल बनाने के लिए क्या-नया किया जा सकता है। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य प्रो. कुमारी विभा का कहना है कि स्वास्थ्य सेवा सुगम और सरल हो, इसके लिए यह प्रयास किया जा रहा है। डिजिटल हेल्थ सेवा के प्रभाव पर भी देनी है राय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.