प्रयागराज, नवम्बर 7 -- प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों को माइकोबायोलॉजी के 27 असिस्टेंट प्रोफेसर मिले हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर माइकोबायोलॉजी के 27 पदों पर सीधी भर्ती का परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। इसमें अनारक्षित 13, एससी पांच, ओबीसी सात, ईडब्ल्यूएस दो एवं क्षैतिज आरक्षण महिला के पांच पद शामिल हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 30 अक्तूबर एवं दो, तीन व चार नवम्बर को आयोजित किया गया। चयनित अभ्यर्थियों में अमित कुमार राय, तान्या सचान, स्वाती सक्सेना, सरिता, सुकन्या महरोत्रा, दीप्ति मिश्रा, अंकिता राय, अपर्णा सिंह, आकांक्षा सोनी, अमित कुमार भारती, कृति अग्रवाल, तान्या पांडेय, वैशाली ज्योति, मो. साकिब हसन, सनिल यादव, रिया सिंह, फराह सिद्दीकी, आभा गुप्ता, नीलम आर्य, शैलजा, दिव्या श्रीवास्त...