मेडिकल कॉलेजों की मान्यता अटकना सरकार की विफलता : आर्य
हल्द्वानी, जुलाई 14 -- बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) की मान्यता नहीं दिए जाने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने इसे सरकार की प्रशासनिक विफलता बताते हुए कहा कि करोड़ों रुपये खर्च के दावों के बावजूद मेडिकल कॉलेज न्यूनतम मानकों तक नहीं पहुंच सके।मंगलवार को प्रेस को जारी बयान में यशपाल आर्य ने कहा कि मेडिकल शिक्षा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में यह स्थिति केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य तंत्र की कमजोर तैयारी को भी उजागर करती है। आर्य ने कहा कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में आवश्यक संख्या के मुकाबले केवल 13 फैकल्टी हैं, जबकि पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में करीब 85 के सापेक्ष मात्र छह फैकल्टी कार्यरत है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.