पटना, मार्च 2 -- होली को लेकर सभी सरकारी अस्पतालों में सतर्कता के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि किसी भी परिस्थिति में इलाज प्रभावित नहीं हो। इसी क्रम में सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों और जिला अस्पतालों के इमरजेंसी वार्ड में अतिरिक्त बेड भी आरक्षित किए गए हैं। साथ ही सभी जीवन रक्षक दवाओं की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश में खास कर इमरजेंसी सेवा को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। चिकित्सकों के साथ ही पारा मेडिकल कर्मियों को तैनाती सुनिश्चित की गई है। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी 24 घंटे चिकित्सकों-कर्मियों की तैनाती अनिवार्य की गई है। त्योहार के दौरान रंगों के उपयोग से होने वाली एलर्जी, आंखों में जलन, त्वचा संक्रमण और दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.