लोहरदगा, जून 9 -- लोहरदगा, संवाददाता। विकास भारती बिशुनपुर द्वारा संचालित लोहरदगा के कल्याण अस्पताल हेसल बसारडीह में मंगलवार को नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें हड्डी जोड़ एवं नस रोग के विशेषज्ञ सह सर्जन डा विजय कुमार, नाक कान, गला रोग विशेषज्ञ डा एस कुमार, जनरल फिजिशियन डा डी खेस, डा प्रेम प्रकाश सिन्हा, डा जगजीवन साहू, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा सुरेंद्र प्रसाद आदि चिकित्सकों के द्वारा मरीजों की जांच की गई।जिसमें कुल 173 रोगियों का नि:शुल्क इलाज किया गया, जिसमें हड्डी रोग के 56,दंत रोग के 08, कान गला नाक रोग के 14, नेत्र रोग 24, सामान्य रोग के 53 मरीजों का इलाज किया गया। 77 मरीजों का लैब टेस्ट किया गया। शिविर के आयोजन प्रबंधक प्रणव कुमार पाठक,राजीव रंजन, मुकेश साहू, अरुण राम, वरुण सिंह, फारूक अंसारी, कृष्णा राम, दि...