गिरडीह, मार्च 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सीसीएल गिरिडीह एरिया द्वारा गुरूवार को सीएसआर के तहत सदर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिलगाडीह में फ्री हेल्थ मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। ग्रामीण एवं स्कूल हेल्थ कैंप में 133 बच्चों एवं ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। ग्रामीण हेल्थ कैंप में 72 ग्रामीणों एवं स्कूल हेल्थ कैंप में 61 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। कैंप में सीसीएल के डॉक्टर परिमल सिन्हा व डॉक्टर अनुराग सिंह ने ग्रामीणों व बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान नि:शुल्क दवाईयां भी दी गई। स्वास्थ्य को लेकर उचित परामर्श भी बच्चों को दिए गए। कैंप के सफल आयोजन में स्कूल के प्राचार्य मोहन मंडल व सीसीएल हॉस्पिटल के चिकित्साकर्मियों का अहम योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.