हमीरपुर, जुलाई 22 -- हमीरपुर। समेकित शिक्षा के अन्तर्गत कुरारा बीआरसी में दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल एसेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें चौदह दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। जांच के बाद दस बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किये गये। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी मुकेख खरवार के निर्देशन में बुधवार को बीआरसी कुरारा में मेडिकल एसेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें मेडिकल बोर्ड में शामिल ईएनटी सर्जन डॉ.विकास यादव, नेत्र सर्जन डॉ.एके सिंह व आर्थो सर्जन डॉ.ब्रम्ह प्रकाश ने कैंप में पहुंचे परिषदीय स्कूलों में अध्ययन रत 14 बच्चों का परीक्षण किया। जिसमें दस दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किये गए। यह भी पढ़ें- 159 दिव्यांग बच्चों के बीच बाटे गए सहायक उपकरण शिविर में जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अनूप पांडेय व ब्लाक के स्पेशल एजूकेटर्...