हजारीबाग, अप्रैल 20 -- हजारीबाग। कटकमदाग प्रखंड के मटुकद्वार गांव स्थित बॉन सेकर्स स्कूल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों एवं कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण रविवार को किया गया। इसमें आवश्यक परामर्श और दवाईयों दी गई। शिविर में डॉ निलेश रंजन, डॉ आमिर अफजल, डॉ जीसी वर्मा ने जांच किया। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि इस शिविर से बच्चों और उनके अभिभावकों को लाभ हुआ। मटुकद्वार गांव सुदूरवर्ती क्षेत्र में है। ऐसे में इस तरह के आयोजन से लोगों को अपने स्वास्थ्य के बारे में जानने का मौका मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...