विकासनगर, अप्रैल 25 -- जौनसार-बावर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज, लखवाड़ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में 180 मरीजों और 180 स्कूली बच्चों सहित कुल 360 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क उपचार और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। आसपास के धनपऊ और लखवाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए शिविर का लाभ उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...