लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ। लोहिया संस्थान के मेडिकल एजुकेशन यूनिट की ओर से मंगलवार को ब्लूप्रिंटिंग मेडिकल शिक्षा में मूल्यांकन की गुणवत्ता बढ़ाना विषयक कार्यशाला में संवाद सत्र, चर्चा और समूह गतिविधियां हुईं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के उद्देश्यों के अनुसार सही मूल्यांकन प्रणाली की जानकारी दी। केजीएमयू की मेडिकल एजुकेशन यूनिट की प्रमुख डॉ. अमिता पांडेय ने ब्लूप्रिंटिंग की जानकारी दी और आधुनिक मूल्यांकन प्रणाली में इसके उपयोग को समझाया। लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. विभा गंगवार ,मेडिकल एजुकेशन यूनिट की समन्वयक डॉ. ज्योत्सना अग्रवाल, डॉ. ऋतु करौली, डॉ. नवबीर पासरीचा, डॉ. प्रियंका राय समेत विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के शिक्षकों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.