मेडिकल के पास होटल में चल रहा था अस्पताल, छापा पड़ा तो भागे कर्मी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मेडिकल कॉलेज के समीप स्थित आवासीय होटल परिसर में अवैध अस्पताल पकड़ा गया है। एसडीओ पूर्वी आनंद उत्सव ने शनिवार को गुप्त सूचना और स्थानीय लोगों की शिकायत पर परिसर में छापेमारी की। इस दौरान कई डॉक्टरों के लेटर पैड, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, भर्ती मरीज आदि मिले हैं। फिलहाल होटल की आड़ में अस्पताल चलाने वाले की खोज की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अवैध अस्पताल की शिकायत एसडीओ पूर्वी ने ने बताया कि कई दिनों से एक होटल के नाम पर अवैध अस्पताल चलाने की शिकायत मिल रही थी। सूचना के सत्यापन के लिए टीम के साथ छापेमारी की गई है। एसडीओ पूर्वी ने कहा कि अस्पताल चलाने वाले डॉक्टरों, संचालक और इसमें शामिल दलालों की पहचान की जा रही है। जल्द ही एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
महिला मर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.