मुजफ्फरपुर, जून 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड के बाद अवैध और मानक के अनुरूप नहीं चल रहे निजी अस्पतालों के लिए प्रशासन की कार्रवाई शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। एसडीओ पूर्वी तुषार कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों ने अहियापुर थाना क्षेत्र में एसकेएमसीएच रोड के आसपास निजी अस्पतालों की जांच की। इस दौरान 12 निजी नर्सिंग होम और जांच घर को सील किया गया। इससे पहले 5 जून को भी मानक के अनुसार नहीं मिलने पर मेदांता अस्पताल को सील किया गया था。 यह भी पढ़ें- पटना के 5 अस्पताल और 3 होटल को सील करने का आदेश, 32 हॉस्पिटल भी रडार परकार्रवाई के कारण अनुमंडल कार्यालय पूर्वी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, औचक निरीक्षण और जांच के दौरान यह अस्पताल और जांच घर स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। कार्रवाई के दौरान केंद्...