मेडिकल की 75 हजार नई सीटें जुड़ेंगी, नड्डा बोले 2029 तक पूरा होगा लक्ष्य
नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले लाखों नौजवानों के लिए बड़ी खबर है। सरकार अगले तीन साल में मेडिकल की 75 हजार सीटें और जोड़ने की तैयारी में है। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को साफ कहा कि सरकार इस लक्ष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नड्डा वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल के आठवें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम भारत मंडपम में हुआ। मंच पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भी मौजूद रहे। संस्थान के 25 साल पूरे होने का जश्न भी इसी मौके पर मनाया गया।कॉलेजों की गिनती दोगुनी से ज्यादा नड्डा ने बीते सालों की पूरी तस्वीर सामने रखी। उन्होंने बताया कि देश में मेडिकल कॉलेज कभी 387 थे। अब इनकी संख्या 863 पर पहुंच गई है। यानी दोगुने से भी ज्यादा। एम्स की गिनती भी बढ़कर 23 हो चुकी है। एक वक्त था जब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.