रांची, मई 12 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। लोअर बाजार थाना क्षेत्र में रहनेवाली मेडिकल की तैयारी कर रही छात्रा से यौन शोषण का मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी ऐनम खान चांडिल के गौसनगर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि छात्रा की मुलाकात दो साल पहले आरोपी से एक लाइब्रेरी में हुई थी। दोनों आपस में बातचीत करने लगे। दोनों के बीच दोस्ती हो गयी। इसी बीच आरोपी ने छात्रा को शादी का प्रस्ताव दिया। शादी का झांसा देकर आरोपी ऐनम खान ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। यह भी पढ़ें- झांसा देकर यौन शोषण, गर्भपात करा शादी से इनकार इसके बाद लगातार छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। छात्रा ने जब आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया, जिसके ब...