मेडिकल कालेज से सवा सौ नर्स का तबादला
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- मुजफ्फरपुर। श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल से लगभग सवा सौ नर्स का तबादला दूसरी जगह हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी की। अधिसूचना में उन नर्सों का तबादला नहीं किया गया है जिन्होंने तबादला नहीं करने का आवेदन किया था। मेडिकल कालेज में नर्सो का तबादला मार्च महीने में हुआ था लेकिन बाद में इसे स्थगित किया गया। यह स्थगन लगातार बढ़ रहा था लेकिन बुधवार को नर्स के तबादले का पत्र जारी कर दिया गया। मेडिकल कालेज के अधीक्षक डॉ महेश प्रसाद का कहना है नर्सों के तबादले से अस्पताल में नर्स की कमी हो जाएगी। मेडिकल कालेज में अभी लगभग 500 नर्स काम कर रही थीं। नर्स के तबादले से सुपर स्पेशियलिटी में भी दिक्कत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.