जौनपुर, अप्रैल 10 -- जौनपुर, संवाददाता। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सिद्दीकपुर में बड़ी लापरवाही का एक मामला सामने आया है। इमरजेंसी आईपीडी के सर्जरी विभाग में चिकित्सकों ने बुधवार को एचआईवी पॉजिटिव मरीज का ऑपरेशन बिना रिपोर्ट आए ही कर दिया। रिपोर्ट आने के बाद जब मरीज के संक्रमित होने की पुष्टि हुई तो मेडिकल कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। देर रात मरीज को रेफर कर दिया गया। इमरजेंसी सर्जरी सेवाएं 15 दिन के लिए बंद कर दी गई हैं।सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना गांव निवासी एक व्यक्ति हाइड्रोसील की समस्या लेकर पहले जिला अस्पताल गया। वहां उसकी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट नेगेटिव बताई गई। इसके बाद बेहतर इलाज की उम्मीद में वह मेडिकल कॉलेज पहुंचा। वहां ऑपरेशन से पहले उसका ब्लड सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.