मेडिकल कालेज में व्यापारी पुत्र से मारपीट से आक्रोश
हमीरपुर, मई 26 -- राठ, संवाददाता। उरई के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों द्वारा व्यापारी और उसके परिजनों के साथ मारपीट के विरोध में सोमवार को व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है। जिसमें मारपीट करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर बाजार बंद कर आंदोलन की चेतावनी दी है। उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल के नेतृत्व में आधा सैकड़ा व्यापारियों ने तहसीलदार लाडली कुमार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि उरई में गत दिनों सर्राफा व्यापारी बृजकिशोर गुप्ता अपनी पुत्री का इलाज कराने मेडिकल कॉलेज गए थे। जहां पर काफी देर तक पर्चा न बनने पर उनकी पुत्री का इलाज शुरू नहीं किया जा सका। इस पर उनके पुत्र और आकस्मिक ड्यूटी में तैनात जूनियर डॉक्टर के बीच कुछ कहासुनी हो गई। तभी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.