मेडिकल कालेज में रहने को अस्थाई फैकल्टी क्वाटर्स, 200 बैड का छात्रावास स्वीकृति
एटा, सितम्बर 7 -- वीरांगना अवंतीबाई स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एबीबीएस के पांच बैच संचालित हो रहे हैं। इनके रहने के लिए सिरांव परिसर में बने फैकल्टी क्वाटर्स में अस्थायी व्यवस्था की गई है। करीब 180 टाइप-2 और टाइप-3 क्वाटर्स में एमबीबीएस के 500 छात्र-छात्राओं के रहने की सुविधा दी जा रही है। मेडिकल कालेज प्राचार्य डा. बलवीर सिंह ने बताया कि वर्तमान में पांच एमबीबीएस के बैच संचालित हो रहे है। छठवां बैच जल्द आने वाला है। पांच बैच में करीब 500 एमबीबीएस के छात्र-छात्राएं मेडिकल कालेज में अध्ययन कर रहे हैं। इनके लिए सिरांव परिसर में ही फैकल्टी क्वार्टर में रहने की अस्थायी व्यवस्था की गई है। इसमें टाइप-2 के 60 और टाइप-3 के 120 क्वार्टर बने हुए हैं, जिसमें एबीबीएस के 500 छात्र-छात्राएं रह रहे हैं। इन क्वार्टर में बिजली, पानी से लेकर पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.