एटा, अप्रैल 3 -- शुक्रवार सुबह दस बजे के लगभग मेडिकल कालेज के अस्थिरोग वार्ड में मीडिया कर्मी पंकज गुप्ता के साथ अस्थिरोग चिकित्सक डा. मुकेश परमार ने मारपीट कर दी। जिसके बाद मीडिया कर्मी ने मेडिकल कालेज परिसर में हंगामा कर दिया। हंगामा होने की सूचना पर एएसपी श्वेताभ पांडेय, सीओ सिटी कीर्तिका सिंह तीन थानों के पुलिस फोर्स के साथ मेडिकल कालेज जा पहुंचे। जहां पर चिकित्सक से सभी के सामने मीडिया कर्मी से काफी मंगवायी गई। इसके बाद भी आक्रोशित मीडिया कर्मी चिकित्सक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराये जाने की मांग को लेकर अड़े रहे। देरशाम तक कोतवाली नगर पर धरना प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को मेडिकल कालेज की अस्थिरोग ओपीडी में अभय पुत्र अशोक कुमार के हाथ का ऑपरेशन कराने को लेकर मीडिया कर्मी पंकज गुप्ता पहुंचे। जहां पर उन्होंने मौजूद चिकित्सक और स्टाफ से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.