फतेहपुर, अप्रैल 18 -- मलवां। अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में शनिवार को नारी शक्ति वंदन और नारी सम्मान एवं सशक्तिकरण विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कालेज परिसर स्थित हाल में आयोजित कार्यक्रम में मेडिकल कालेज एवं संबद्ध अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डा. आरके मौर्य ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए इस प्रकार के आयोजन बेहद जरूरी हैं। महिलाओं को सम्मान और उनके अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। संस्थान इस दिशा में पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, कार्यस्थल पर सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े कई विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- महिलाओं को स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.