एटा, अप्रैल 2 -- वीरांगना अवंतीबाई स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज एटा में दो सह आचार्य और सहायक आचार्य की पदोन्नति की गई है। गुरुवार को प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह ने लंबे समय से लंबित चिकित्सा शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया को पूर्ण कराया गया। प्राचार्य ने शरीर रचना विभाग सह आचार्य डॉ. विवेक पाराशर को आचार्य (शरीर रचना विभाग), एनेस्थीसिया विभाग सह आचार्य डॉ. ऋतु गुप्ता को आचार्य (एनेस्थीसिया विभाग) तथा पैथोलॉजी विभाग सहायक आचार्य डॉ. जुगेंद्र कुमार को सह-आचार्य (पैथोलॉजी विभाग) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इससे इस विभाग के एमबीबीएस छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा का लाभ मिल सकेगा। प्राचार्य ने इसके अलावा संस्थान में रिक्त पड़े चिकित्सा शिक्षकों के 11 पदों पर स्थायी नियुक्ति की है। जिनकी जॉइनिंग प्रक्रिया वर्तमान में जारी है।

ह...