मेडिकल कालेज में जटिल रोगों के सफल ऑपरेशन शुरू
फतेहपुर, अगस्त 14 -- मलवां। मेडिकल कालेज में जटिल रोगों के सफल ऑपरेशन शुरु हो गए हैं। शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुईं। मेडिकल कॉलेज के सर्जरी ऑपरेशन थिएटर में पहली बार दूरबीन विधि से गर्भाशय निकालने की सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। इसके अलावा एक मरीज के पेट में आंतों के आसपास बनी तरल पदार्थ से भरी जटिल गांठ का भी सफल ऑपरेशन किया गया। इस गांठ से करीब चार लीटर तरल पदार्थ निकाला गया। पहली बार की गई दूरबीन विधि की सर्जरी में शहर की एक 45 वर्षीय महिला और खागा क्षेत्र की 34 वर्षीय महिला सफल ऑपरेशन किया गया। दोनों ऑपरेशन सर्जन डॉ. आरके मौर्य के नेतृत्व में किए गए। उनके साथ डॉ. अविनाश (एसआर) और डॉ. नवीन सर्जिकल टीम में शामिल रहे। एनेस्थीसिया टीम में डॉ. दिनेश साहू और डॉ. बल सिंह ने जिम्मेदारी संभाली। ऑपरेशन के दौरान नर्सिंग ऑफिसर रजनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.