एटा, अप्रैल 4 -- मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं को लेकर डीएम प्रेम रंजन सिंह ने जांच कमेटी गठित की है। एडीएम प्रशासन को जांच कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित की गई तीन सदस्यीय टीम में एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश को अध्यक्ष और सीएमओ डा.राजेन्द्र प्रसाद, एसडीएम श्वेता सिंह को सदस्य बनाया गया है। तीन सदस्यीय टीम गतमाह में समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई खबरों को आधार मानकर मेडिकल कालेज में चिकित्सीय सुविधाओं की जांच करेगी। गत माह में मेडिकल कालेज में हुए घटनाक्रमों को लेकर समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित हुई है, जिसमें मरीज से ऑपरेशन के नाम पर धन वसूली, धूल फांक रहे वेंटीलेटर, देरी से चिकित्सकों के ओपीडी में पहुंचने, इमरजेंसी में ऑक्सीजन आपूर्ति, मेडिकल कालेज में मरीजों से हो रहा खिलवाड़, रिपोर्ट के इंतजार में मरीजों की सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.