सोनभद्र, अप्रैल 29 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज लोढ़ी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एल-1 एवं एल-2 अस्पतालों में भर्ती मरीजों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं तथा उपचार व्यवस्था के संबंध में संबंधित चिकित्सकों से विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान डीएम ने मेडिकल कॉलेज परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही उन्होंने अधिशासी अभियंता (विद्युत) को निर्देशित करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- जिलाधिकारी ने लू-वार्ड में बनाए गए 10बेड का जायजा लिया व...