मेडिकल कालेज में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने किया प्रदर्शन
अयोध्या, जून 11 -- अयोध्या, संवाददाता। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में कार्यरत आउटसोर्सिंग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कम वेतन, ड्यूटी व्यवस्था और अवकाश संबंधी समस्याओं को उठाते हुए मेडिकल कॉलेज परिसर में धरना दिया। प्रदर्शनकारी चतुर्थ श्रेणी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का आरोप था कि इसी आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से हाल में भर्ती किए गए वार्ड बॉय को उनसे अधिक वेतन दिया जा रहा है। इसको लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है। चतुर्थ श्रेणी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने बताया कि वर्तमान में उनकी ड्यूटी दो शिफ्टों में संचालित की जाती है, जिससे कार्य का दबाव बढ़ जाता है। उन्होंने ड्यूटी व्यवस्था को तीन शिफ्टों में संचालित करने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने वर्तमान में मिलने वाले दो मासिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.