मेडिकल कालेज में आउटरीच स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन
अंबेडकर नगर, सितम्बर 22 -- सद्दरपुर, संवाददाता । सेवा संकल्प अभियान के तहत इंटरनेशनल वीक ऑफ डेफ पीपल-2026 के अवसर पर महामाया राजकीय ऑलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के ईएनटी विभाग द्वारा आउटरीच स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव के दिशा-निर्देशन में किया गया। शिविर में कुल 238 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 44 बच्चों में कान से संबंधित समस्याएं पाई गईं। इनमें सुनने की क्षमता में कमी, कान में मैल तथा ओटोमाइकोसिस जैसी समस्याएं शामिल रहीं। जांच के बाद चिन्हित बच्चों को आगे की जांच एवं उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में बुलाया गया है।शिविर में ईएनटी विभागाध्यक्ष/विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. चंद्रभान, डॉ. सुशील, डॉ. विनय, डॉ. अनिकेत सहित इंटर्न डॉक्टरों ने बच्चों का परीक्षण किया ।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.