कानपुर, जुलाई 26 -- कानपुर देहात, संवाददाता। नोटों की गड्डी के साथ फोटो वॉयरल होने के बाद मेडिकल कालेज के पूर्व प्राचार्य के निलंबन होने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। इस मामले में नोट हाथ मे पकड़े एक डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर जहां सवाल उठ रहे हैं। वहीं नए प्राचार्य ने शासन को गोपनीय रिपोर्ट प्रेषित करने के साथ ही तीन सदस्यीय समिति से जांच शुरू कराई है। सोमवार को इस मामले में जांच समिति की रिर्पाट आने की बात कही जा रही है। स्वशाषी मेडिकल कालेज अकबरपुर के पूर्व प्राचार्य डॉ.हरप्रीत की एक फोटो मेज पर रखी नोटों की गड्डियों के साथ वायरल हुई थी। इसके साथ ही यहां कार्यरत एक अन्य डॉ. विमल की भी नोट हाथ मे पकड़े फोटो भी उनके साथ वायरल की गई थी। इसमें स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व प्राचार्य को निलंबित करने के साथ ही प्रकरण में जांच के निर्देश ...