महाराजगंज, अप्रैल 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर नेपाल हादसे में घायल तीर्थयात्रियों का हाल लिया। भर्ती घायलों से मुलाकात कर इलाज की सुविधा की जानकारी ली। विधायक ने घायलों एवं उनके परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना से वे अत्यंत व्यथित हैं और पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़े हैं। मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण के दौरान विधायक ने उपस्थित डॉक्टरों से वार्ता कर घायलों के इलाज की प्रगति की जानकारी ली। सभी घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- रात भर एंबुलेंस के सायरन से गूंजता रहा सरहद, सुबह मेडिकल कालेज भेजे गए घायल उन्होंने डॉक्टरों से कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और ...