झांसी, मई 27 -- झांसी। बुक्रांद अध्यक्ष ने मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल को तत्काल हटाए जाने की मुख्यमंत्री से मांग की है। उन्होंने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन कलेक्ट्रेट परिसर में सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया कि प्रिसिपल डा शिवकुमार के कार्यकाल में लगातार व्यवस्थाएं खराब हुई है। बुंदेलखंड क्रांति दल अध्यक्ष ने ज्ञापन में आरोप जड़ते हुए कहा कि डॉ. शिवकुमार के कार्यकाल में गरीब मजदूरों, किसानों व दूर-दराज से आने वाले मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की उपचार व्यवस्था कमजोर हो चुकी है। मरीजों व उनके परिजनों में भारी असंतोष व्याप्त है।उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के सामने व आसपास बड़ी संख्या में निजी अस्पताल संचालित हो रहे , जिससे सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की कमजोर स्थिति का लाभ निजी संस्थानों को मिल रहा ह...