अयोध्या, जून 2 -- अयोध्या, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिसिंपल व उनके सहायक पर अपने कार्यकाल के दौरान आउसोसिंग वार्ड व्याय की भर्ती को लेकर एक लाख रुपया लेने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत जिलाधिकारी से हुई है। शिकायतकर्ता ने इस प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज करके विवेचना कराने की मांग जिलाधिकारी से किया है। थाना कैंट स्थित पूराकाशीनाथ के रहने वाले रामजी वर्मा ने जिलाधिकारी को दिए आने शिकायती पत्र में कहा है कि उसके बेटे ने आउसोसिंग वार्ड व्याय के लिए 23 जून 2025 को आवेदन किया था। यह भर्ती राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज गंजा में थी। मेडिकल कॉलेज जाने पर वहां तत्कालीन प्राचार्य सत्यजीत वर्मा व उनकी सहायक नीलम शर्मा ने एक लाख सरकारी खर्च में लगने की बात कही। तब उसने एक लाख रुपया नगद उनको दे दिया। जिसके बाद उसे अभी तक नौकरी नहीं मिली और न रु...