बदायूं, दिसम्बर 28 -- बदायूं, संवाददाता। समाजवादी सरकार में स्वीकृत और निर्माणाधीन बदायूं का राजकीय मेडिकल कालेज आज एक दशक बाद भी अधूरा है। चिकित्सा उपचार सुविधाएं अधूरी हैं आये दिन विवादों में रहने की वजह से मेडिकल कालेज चर्चा में रहता है। महीने भर में दो-दो डिप्टी सीएम निरीक्षण कर गए और प्राचार्य सहित अफसरों को फरमान जारी कर गए लेकिन राजकीय मेडिकल कालेज के हालात जस की तस बने हुए हैं। जनता की बार-बार शिकायत के बाद आखिरकार एमएलसी को मुख्यमंत्री से मुलाकात करनी पड़ी और पत्र देना पड़ा। बदायूं से भाजपा के एमएलसी बागीश पाठक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने एक मांग पत्र भी सीएम योगी को सौंपा है। एमएलसी बागीश पाठक ने अपने सौंपे गए पत्र के माध्यम से बताया है कि पिछले इस महीने में यूपी सरकार के दोनों डिप्टी सीएम बदायूं मेडिकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.