आजमगढ़, अप्रैल 11 -- आजमगढ़, संवाददाता। आपरेटरों के अभाव में लाखों रुपये की जांच मशीनें मंडलीय अस्पताल और राजकीय मेडिकल कालेज में धूल फॉक रही है। मंडलीय अस्पताल में मस्तिष्क की जांच के लिए ईईजी (इलेक्ट्रोएन्सेफ्लोग्राफी) मशीन तीन साल से रखी हुई है। इसके साथ ही राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में एफेरिसस मशीन चार साल से स्टोर से बाहर नहीं निकली है। जरूरत पड़ने पर लोगों को बाहर से जांच कराना पड़ रहा है। मंडलीय अस्पताल की ओपीडी में मस्तिष्क के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। एक दिन की ओपीडी 120 से 150 तक होती है। मस्तिष्क की जांच के लिए ईईजी (इलेक्ट्रोएन्सेफ्लोग्राफी) की मांग की गई थी। अस्पताल को मशीन करीब तीन साल यह पूर्व उपलब्ध हो गई। मशीन को स्टाल भी कर दिया गया है। आपरेटर और टेक्नीशियन न होने से मंडलीय अस्पताल में ईईजी की जांच शुरू नहीं हो पाई।...