मेडिकल कालेज और अटल आवासीय विद्यालय में बच्चों से मिले कमिश्नर
ललितपुर, जुलाई 17 -- ललितपुर। अटल आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ने के मामले में शुक्रवार को मंडलायुक्त झांसी मंडल, झांसी बिमल कुमार दुबे ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर सभी बच्चों का हालचाल जाना। उन्होंने जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश और उनकी प्रशासनिक टीम के साथ मेडिकल पहुंचकर बच्चों से एक एक कर बात की और तबीयत बिगड़ने का कारण पूछा। बच्चों ने पेट में दर्द की समस्या बताई और यह भी कहा कि अब वह ठीक हैं। मण्डलायुक्त झांसी मण्डल झांसी श्री बिलम कुमार दुबे भी राजकीय मेडिकल कॉलेज और अटल आवासीय विद्यालय धौर्रा पहुंचे। उन्होंने मौके पर उपस्थित प्राचार्य मेडिकल कॉलेज और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए गए कि बच्चों को बेहतर से बेहतर उपचार दिया जाए, उन्हें उच्च गुणवत्ता का भोजन, दवाएं दी जाएं और जब तक वे पूरी तरह स्वस्थ्य नहीं हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.