गाजीपुर, जुलाई 16 -- गाजीपुर, संवाददाता। महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को जीरियाटिक ओपीडी का शुभारंभ प्राचार्य डा. आनंद मिश्रा ने किया। प्राचार्य ने बताया कि मेडिसिन विभाग में जीरीयाटिक ओपीडी में 60 वर्षों से ऊपर के लोगों को इलाज होगा। उन्होंने बताया कि अब हर एक मेडिकल कालेज मे जीरीयाटिक ओपीडी एवं वार्ड की अलग पढ़ाई एवं मरीजों की देखभाल की जाती है। मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. एके सिंह अब प्रत्येक गुरुवार को जीरीयाटिक ओपीडी का कार्यभार देखेंगे। वरिष्ठ प्रोफेसर डा. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विशेष जीरीयाटिक क्लीनिक में अब विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा परामर्श एवं उपचार उपलब्ध होगा। जिससे कि मरीजों के स्वास्थ्य मे सुधार होगा और लाइफ स्पान भी बढ़ेगा। डा. एके सिंह जीरीयाटिक सोसाइटी आफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद को सुशोभ...