मेडिकल कालेज अस्पताल भवन की कमियां तुरंत करें दूर: जिलाध्यक्ष
लखीमपुरखीरी, जून 18 -- मेडिकल कालेज के बनकर तैयार हो चुके भवन का निरीक्षण गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जो कमियां हैं उन्हें तुरंत दूर कर स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर करें जिससे मरीजों केा बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके। मुख्यमंत्री कार्यालय से लगातार मानीटरिंग की जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने कहा कि जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल भी अस्पताल शुरू कराने के लिए चिन्तित हैं। उन्होंने कहा कि आईसीयू वार्ड में मॉनिटरिंग व्यवस्था को जल्द स्थापित किया जाए। मौजूद ठेकेदार से कहा कि जो कमियां हैं उनको तुरंत दूर कराएं जिससे अस्पताल का संचालन शुरू हो सके। मेडिकल कालेज प्राचार्य वाणी गुप्ता ने कहा कि वह लगातार मानीटरिंग कर रही हैं जिससे अस्पताल का संचाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.