मोतिहारी, जनवरी 22 -- मोतिहारी। अस्पतालों में कचरा प्रबंधन को लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति काफी सख्त है। इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति ने सिविल सर्जन को पत्र भेजा है। जिसके अनुसार जिले में कितने डॉक्टर, क्लीनिक व नर्सिंग होम हैं उनकी सूची के साथ साथ कितने डॉक्टर के क्लीनिक , नर्सिंग होम ,जांच घर व लैब का कचरा प्रबंधन के तहत निबंधन हुआ है व कितने का नहीं है इसकी जानकारी देनी है। निबंधन नहीं कराने वाले पर क्या कार्रवाई की गई इसकी भी सूची मांगी गयी है। यह सूची केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजी जानी है। चार सौ क्लिनिक, नर्सिंग होम व लैब ने लिया है कचरा प्रबंधन का सर्टिफिकेट : मिली जानकारी के अनुसार, जिला में क़रीब आठ सौ डॉक्टरों का क्लीनिक है जिसमें आयुष डॉक्टर भी हैं। जांच घर करीब तीन सौ है । नर्सिंग होम की संख्या सौ के करीब है।जिसम...