मुंगेर, जून 20 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (मुगुटा) ने शिक्षकों के मेडिकल अवकाश और अर्जित अवकाश (ईएल) की स्वीकृति को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी नए दिशा-निर्देशों पर कड़ा विरोध जताया है। संघ ने कुलपति को पत्र लिखकर इस आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग की है। मुगुटा के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद अलाउद्दीन एवं कार्यकारी महासचिव प्रो. मुकेश कुमार के हस्ताक्षर से जारी पत्र में कहा गया है कि, विश्वविद्यालय द्वारा विगत 18 जून को जारी पत्र के माध्यम से शिक्षकों के लिए मेडिकल एवं अर्जित अवकाश के लिए 7 दिन पूर्व आवेदन और पूर्व स्वीकृति अनिवार्य कर दी गई है। आदेश में यह भी उल्लेख है कि, यदि इसका पालन नहीं किया गया तो संबंधित दिन का वेतन काट लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- विश्वविद्यालय की तबादला नीति में बदलाव,अब जून में ही...