मुजफ्फरपुर, सितम्बर 11 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। मेडिकल ओवरब्रिज के नीचे शुक्रवार को भीषण जाम लग गया। ओवरटेक और मौके पर ट्रैफिक पुलिस के नहीं रहने से करीब एक घंटे तक वाहनों की कतार लगी रही। इस दौरान दरभंगा, सीतामढ़ी और मोतिहारी की तरफ जाने वाली सैकड़ों गाड़ियां फंसी रहीं। सामान्य वाहनों के साथ-साथ कई एंबुलेंस और स्कूल वैन भी फंसी रही। एंबुलेंस में दो गंभीर मरीजों की जान पर बन आई। दोनों मरीजों को सीतामढ़ी से एसकेएमसीएच लाया जा रहा था। ओवरब्रिज के नीचे एंबुलेंस करीब पौन घंटे तक फंसी रही। मरीजों की नाजुक स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों और चालक ने कड़ी मशक्कत कर एंबुलेंस को किसी तरह भीड़ से बाहर निकाला। काफी देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से जाम हटाया, जिसके बाद आवागमन सुचारू हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...