पलामू, मार्च 11 -- मेदिनीनगर प्रतिनिधि। मेदिनीनगर के सिविल सर्जन सभागार में बुधवार को प्रत्येक प्रखंड से 2 मेडिकल ऑफिसर एवं आरबीएसके के एक मेडिकल ऑफिसर को सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य प्रशिक्षक के रूप में एमआरएमसीएच के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रंजीत कुमार,डीडीएम पलामू राजीव कुमार, डीआरसीएचओ डॉ अवधेश सिंह एवं एमआरएमसीएच लैब तकनीशियन संजीव मिश्रा उपस्थित रहे। प्रशिक्षक डॉ अवधेश सिंह ने बताया कि 01 जुलाई 2023 को भारत में सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन हेतु मध्य प्रदेश शहडोल में मिशन लॉन्च किया गया है। इसके तहत 2047 तक देश को सिकल सेल एनीमिया से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि सिकल सेल एक अनुवांशिक रोग है जो आरबीसी को प्रभावित करता है। यह माता पिता से बच्चों में ट्रांसफर हो जाता है। ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.