पलामू, मार्च 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के ब्लू बर्ड होटल में एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) का एकदिनी प्रशिक्षण कर विभिन्न ब्लॉक में पदस्थापित मेडिकल अधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षक डब्लूएचओ के एसएमओ डॉ मृत्युंजय कुमार एवं एपीडियोमोलॉजिस्ट डॉ. अनुप कुमार सिंह ने मेडिकल अधिकारियों को सामूहिक परिचर्चा करते हुए आईएचआईपी ऑनलाइन पोर्टल का प्रभावी उपयोग सहित आईएचआईपी-आईडीएसपी ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्रक्रिया और समय पर रिपोर्टिंग का महत्व आदि की जानकारी दी। कार्यक्रम में बताया गया कि आईएचआईपी पोर्टल के माध्यम से समय पर रोगों की ऑनलाइन रिपोर्टिंग से प्रकोप और महामारियों की त्वरित निगरानी और नियंत्रण संभव होता है। महामारी जैसी आपदाओं में जागरूकता और तत्काल उपचार के महत्व पर विशेष ध्यान दिया गया। जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न स्वास्थ...