मेडिकल उपकरण की जगह भेजी ईंटें, 2.88 लाख रुपये हड़पे
गाज़ियाबाद, मार्च 16 -- इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के एक कोरोबारी से दिल्ली के दो कारोबारियों ने 2.88 लाख रुपये का चूना लगा दिया। कारोबारी ने मेडिकल उपकरण मंगाए थे। पार्सल में उपकरणों की जगह ईंटें भरी हुई थी। पीड़ित कारोबारी ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।इंदिरापुरम के न्यायखंड एक निवासी रवि कुमार का कहना है कि वह विभिन्न अस्पतालों को मेडिकल उपकरण उपलब्ध कराते हैं। उनका कहना है कि वह ऐसी फर्म की तलाश में थे जो उन्हें मेडिकल उपकरण दे सकें। इसके चलते उन्होंने अंकित अरोड़ा निवासी गीता कालोनी शाहदरा दिल्ली और अमित खन्ना निवासी कृष्णानगर शाहदरा दिल्ली से संपर्क किया। दोनों मेडिकल उपकरण बनाते थे। रवि कुमार का कहना है कि उन्होंने उनसे शुगर टेस्टिंग स्ट्रिप के बारे में बात की। उन्होंने अमित खन्ना को 2.88 लाख र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.