मुजफ्फरपुर, मई 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एसकेएमसीएच की इमरजेंसी में न्यूरो का ऑपरेशन शुरू हो गया है। यहां दो मरीजों का आपरेशन हो चुका है। दो दिन पहले भी एसकेएमसीएच में न्यूरो का जटिल ऑपरेशन किया गया। सीतामढ़ी के रहने वाले राम सोगारथ राउत के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। इस हमले में उनके दिमाग की हड्डी के पास खून जम गया था। पहले उनके परिजन उन्हें सीएचसी लेकर गये जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में न्यूरो विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ दीपक कर्ण उनका आपरेशन किया। इस ऑपरेशन में डॉ दीपक कर्ण के साथ सर्जरी विभाग के डॉ अमित कुमार, डॉ एल्बिन जोश, डॉ मनीष कुमार, डॉ प्रतीक कुमार, डॉ अमिर हुसैन, डॉ सिम्मी और निश्तेजना विभाग के डॉ अभिषेक शामिल रहे। यह भी पढ़ें- न्यूरो सर्जरी में एम्स पटना का नाम...