मेरठ, दिसम्बर 9 -- मेडिकल अस्पताल में मरीज की मौत के बाद छात्र नेता विनीत चपराना ने हंगामा कर मेडिकल प्रमुख अधीक्षक डॉ. धीरज राज का घेराव किया। गढ़ रोड स्थित पचगांव निवासी सोनू जाटव की एक माह पहले लोहिया नगर एरिया के कोल्ड स्टोरेज में आलू का कट्टा गिरने से रीढ़ की हड्डी में चोट लगी थी। 4 दिसंबर को मेडिकल में डॉक्टर्स ने उसका ऑपरेशन किया था। ऑपरेशन के चालीस हजार रुपये भी लिए गए थे। सोमवार सुबह मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए छात्र नेता को फोन कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद मरीज के परिजनों को साथ लेकर छात्र नेता विनीत चपराना ने मेडिकल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. धीरज राज से शिकायत की। सीएमएस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। छात्र नेता ने मांग की कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच समिति बने और जांच करे।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.