मेडिकल अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत, सांस पर संकट
धनबाद, मई 22 -- धनबाद मेडिकल अस्पताल में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित रहने से मरीजों की सांस पर संकट बढ़ गया है। अस्पताल के कई वार्डों में ऑक्सीजन सप्लाई प्रभावित है, जिससे गंभीर मरीजों की जान पर बन आई है। स्थिति यह है कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से इमरजेंसी की दीवारों पर पोस्टर चिपका कर ऑक्सीजन सप्लाई ठप रहने की सूचना दी गई है। इस घटना के बाद अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। परिजनों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती कई मरीजों को लगातार ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है। ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने से स्थिति गंभीर हो गई है। कई लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल प्रबंधन समय रहते समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा है। कुछ मरीजों को निजी स्तर पर ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करनी पड़ रही है। परिजनों ने अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.