मेडिकल असेसमेंट कैंप में 36 दिव्यांग बच्चों को मिले प्रमाण पत्र
कौशाम्बी, अगस्त 13 -- बीआरसी सरसवां में समग्र शिक्षा अभियान के तहत समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 55 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। मेडिकल बोर्ड ने बच्चों का परीक्षण कर 36 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया। कैंप में तीन मूक-बधिर, 12 दृष्टिबाधित, 25 मानसिक दिव्यांग और 15 अस्थि दिव्यांग बच्चों का परीक्षण किया गया। मेडिकल बोर्ड में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. कुलदीप मिश्रा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमंत यादव, साइकोलॉजिस्ट डॉ. पंकज कोटार्य, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. ज्ञानेंद्र धर द्विवेदी, ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. संकल्प शुक्ला, मनोचिकित्सक डॉ. नितेश सिंह और ऑप्टोमेट्रिस्ट डॉ. राजेश कुमार शामिल रहे। यह भी पढ़ें- कैंप में 70 बच्चों की हुई जांच, 60 दिव्यांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.