मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि एसकेएमसीएच परिसर स्थित मातृ एवं शिशु अस्पताल (एमसीएच) में सरकारी जांच के बहाने यहां के लैब टेक्नीशियन निजी जांच का खेल कर रहे है। प्रसूताओं से रोजाना थायराइड के नाम पर करीब तीस हजार की वसूली कर रहे है। सेंपल कलेक्शन के दौरान ही थायराइड जांच के लिए भी सेंपल निकाल ले रहे हैं और जांच रिपोर्ट निजी केंद्र का लाकर सरकारी जांच रिपोर्ट के साथ मुहैया करा दे रहे हैं। मरीज के स्वजन ने बताया कि चिकित्सीय परामर्श के दौरान चिकित्सक सीबीसी, एलएफटी, केएफटी, यूरिन, थायराइड समेत अन्य जांच कराने को कह रहे हैं। जांच के लिए एमसीएच के कर्मी थायराइड जांच बाहर से होने की जानकारी देते हैं। सेंपल के दौरान ही पैसे ले लेते है और अन्य रिपोर्ट के साथ थायराइड की भी रिपोर्ट दे रहे हैं। जबकि सरकार सभी सरकारी अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.