हमीरपुर, जुलाई 9 -- हमीरपुर, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव वंदना अग्रवाल द्वारा जनपद के समस्त प्रशिक्षित मध्यस्थों (मीडिएटर) के साथ गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक का उद्देश्य आगामी मेडिएशन 2.0 (अपील वाद) अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाना तथा अधिकाधिक अपील वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करना था।

बैठक का उद्देश्य बैठक को संबोधित करते हुए सचिव वंदना अग्रवाल ने कहा कि मध्यस्थता न्याय प्राप्ति का एक सरल, त्वरित, किफायती एवं सौहार्दपूर्ण माध्यम है, जिससे पक्षकारों के बीच आपसी संवाद स्थापित कर विवादों का स्थायी समाधान संभव हो पाता है। उन्होंने सभी मध्यस्थों से आह्वान किया कि वे पूर्ण निष्ठा, निष्पक्षता एवं सक्रियता के साथ अधिकाधिक अपील वादों में समझौते के प्रयास करें ताकि न्यायालयों में लंबित वाद...